आज है रक्षाबंधन का दिन | Aaj Hai Rakshabandhan Ka Din
आज है रक्षाबंधन का दिन,
आज का दिन है बड़ा महान।
भाई बहन के बीच प्रेम को,
समझे केवल हिंदुस्तान।।
एक बहन के लिए जगत में,
भाई ही सबसे प्यारा है।
जो भाई, बहन का मान करे,
दुख में बस वही सहारा है।।
कच्चे धागे से बांध कलाई,
आशा की ज्योति जलाती है।
भाई ही मेरी करेगा रक्षा,
गर कोई मुसीबत आती है।।
बहन के जैसा परम हितैषी,
ना जगत में कोई दूजा है।
बहनों के मान की रक्षा ही,
हर भाई की बस पूजा है।।
सुखी बहन के हर भाई को,
ना कभी मुसीबत होती है।
इस जग में भाई का कवच,
बहनों की दुआएं होती हैं।।
"मान करो तुम बहन का,
ले लो आशीर्वाद।
कष्ट सभी कट जायेंगे,
हो जाओगे आबाद।।"
- एम एल मौर्य
No comments:
Post a Comment