मोदीजी को जन्मदिन की सहस्रों शुभकामनाएं | Modi Ji Ko Janamdin Ki Sahastron Shubhkamanaayein
75वें जन्मदिवस की है,
लाख बधाई मोदी जी।
नि:स्वार्थ साधना आपकी,
रंग लाई है मोदी जी।।
देश बन रहा आत्मनिर्भर ,
धन्यवाद हे मोदी जी।
चौथी ताकत देश बना है,
जननायक हैं मोदी जी।।
राष्ट्र प्रथम लक्ष्य है जिसका,
वो हैं अपने मोदी जी।
तन-मन से कर्तव्यनिष्ठ हैं,
सबके प्यारे मोदी जी।।
झुका दिया है अमरीका को,
ऐसे कर्मठ हैं मोदी जी।
जो ना थकते,बीमार न पड़ते,
सिद्ध पुरूष हैं मोदी जी।।
स्वार्थ रहित जीवन है उनका,
सेवक प्रधान हैं मोदी जी।
जोश और जज्बा उनका ऐसा,
लगते जवान हैं मोदी जी।।
ईश्वर की कृपा रहे हमेशा,
हों सदा निरोगी मोदीजी।
धर्म सनातन के रखवाले,
हैं धर्मपरायण मोदी जी।।
चोर चोर सब एक हो गये,
गजब किये हैं मोदी जी।
भ्रष्टाचारी कोई एक ना छूटे,
सपथ लिए हैं मोदी जी।।
देश का कायाकल्प किया,
ऐसे शिल्पी हैं मोदी जी।
गगन में जैसे सूरज चमके,
यूं रहें चमकते मोदी जी।।
- एम एल मौर्य